यूपी के मिर्जापुर स्थित कुशहा के तिवारीपुर मजरे में एक परिवार ने अंधविश्वास में फंसकर घर में मजार बना दिया। इत्र की खुशबू आने पर ग्रामीण पहुंचे तो उनको मजार के निर्माण का पता चला। इसके बाद नारेबाजी करते हुए ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष जिगना मौके पर पहुंचकर लोगों से शांति बनाने की अपील की। तब तक आक्रोशित ग्रामीणों ने मजार को उखाड़कर उसके मलबे को कमरे से बाहर निकालकर फेंक दिया। पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है।