मिर्जापुर में एंबुलेंस कर्मियों द्वारा प्रसव पीड़िता को सड़क पर उतारे जाने व कीचड़ में बच्ची को जन्म देने के मामले का जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें यह प्रदर्शित हो रहा है एक एंबुलेंस गर्भवती महिला को लेकर गई हुई है, उसका सड़क किनारे प्रसव होने की शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है, सीएमओ आज शाम तक रिपोर्ट देंगे। इस मामले में जो जिम्मेदार होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।