जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र सिंह ने बताया कि वे गुरुवार को ही आश्रम का निरीक्षण करने गए थे, कोई समस्या नहीं है। कहा कि कमला प्रसाद की समस्या यह है कि उनकी पत्नी आती हैं और रहती हैं। खाना-पीना भी करती हैं। यह संभव नहीं है। वृद्धाश्रम वृद्धों के लिए है। कहा कि यहां पर शिकायत पेटिका लगवाई जाएगी ताकि लोग अपनी बात रख सकें।