फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर के हलिया में आठ फ़ीट लंबा मगरमच्छ निकला, गांव में दहशत,वन विभाग की टीम पकड़ने में जुटी

नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 21 Jun 2025 11:25 AM IST

 हलिया  वनरेंज के सुबांव कलां के गढ़वा गांव कोल बस्ती में शनिवार की रात मोलई कोल के घर में लगभग आठ फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने पर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने का काफी प्रयास किया। लेकिन मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता हाथ नही लगी। मगरमच्छ पास स्थित सुसुआड़ नाले के गहरे पानी में जाकर कूद गया। मगरमच्छ के नहीं पकड़े जाने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। रेंजर अवध नारायण मिश्र ने बताया कि गढ़वा गांव में सुसुआड़ नाले के पास निकले लगभग आठ फीट लंबे मगरमच्छ को टीम द्वारा सुरक्षित पकड़ने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन मगरमच्छ पास स्थित सुसुआड़ नाले के गहरे पानी में जाकर कूद गया। एहतियात के तौर पर मगरमच्छ को पकड़ने के लिए सुरक्षा श्रमिकों की ड्यूटी लगाई गई है। बाहर निकलने पर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर अदवा बांध में छोड़ा जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें