फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कैंपस प्लेसमेंट में 120 युवाओं को मिला रोजगार

मिर्जापुर नगर के बथुआ स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में बृहस्पतिवार को कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 350 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के जरिये 120 अभ्यर्थियों का चयन किया। व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमशीलता विभाग की ओर से कैंपस प्लेसमेंट शिविर के लिए आईटीआई, स्नातक और बीटेक समेत अन्य डिग्रीधारी युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। बृहस्पतिवार को आयोजित शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने हिस्सा लिया। संस्थान के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बताया कि शिविर में कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 120 युवाओं का चयन किया। इस दौरान प्लेसमेंट प्रभारी नटराज नारायण दीक्षित, उमेश वर्मा, जयप्रकाश गौतम आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें