मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर औरांगाबद में घर के बाहर मिट्टी डाल रहे युवक विक्की पर आरोपी ने तमंचे से से विक्की घायल हो गया। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों ने विक्की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां विक्की का इलाज चल रहा है। गढ़ रोड स्थितरसूलपुर औरांगाबाद निवासी विक्की ने पुलिस को बताया कि वह गंगानगर में एक निजी संस्थान में का स में रहने वाले आरोपी ने मिट्टी डालने का विरोध जताया। दोनों में कहासुनी हो गई। अन्य ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कर दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी वापस आया। आरोपी ने गाली देते हुए विक्की पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली विक्की के हाथ में लगने विक्की जमीन पर लहूलुहान में पड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।