मेरठ। शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट के सेक्टर-3 में महिलाओं का धरना सोमवार को भी तेज धूप और गर्मी के बीच जारी रहा। धरनास्थल पर महिलाओं ने “बुलडोजर अपराधियों पर, मासूम परिवारों पर नहीं” जैसे नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। महिलाओं का कहना है कि आवास विकास द्वारा सेटबैक छोड़ने वाली कार्रवाई से आम परिवारों में भय का माहौल बना हुआ है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि वर्षों से बसे परिवारों को परेशान किया जा रहा है, जबकि उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा। तो वहीं महिलाओं ने दो टूक कहा की वह भी सेटबैक नहीं करेंगे।