फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सेटबैक विवाद को लेकर दो माह से धरने पर बैठीं महिलाएं, बोलीं- उपेक्षा जारी रही तो होगा बड़ा जनआंदोलन

Dimple Sirohi Updated Fri, 19 Jun 2026 03:57 PM IST

मेरठ के शास्त्री नगर सेक्टर-2 में सेटबैक के मुद्दे को लेकर पिछले लगभग दो माह से धरने पर बैठी महिलाओं ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। धरनारत महिलाओं का कहना है कि उनकी मांगों और समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे क्षेत्रवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है। महिलाओं ने कहा कि वे लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से धरना देकर अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उनका आरोप है कि संबंधित विभाग उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। धरनारत महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी उपेक्षा इसी प्रकार जारी रही तो वे बड़ा जनआंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग भी इस मुद्दे पर उनके साथ हैं और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। महिलाओं ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में व्याप्त असंतोष समाप्त हो सके। धरनास्थल पर स्थानीय महिलाओं और क्षेत्रवासियों का समर्थन लगातार बना हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें