मेरठ के सेंट्रल मार्केट में महिलाओं का धरना लगातार जारी है। महिलाओं का कहना है कि ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर से मिलने के बावजूद भी उनको कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला और मंत्री ने भी सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला दिया। महिलाओं का कहना है कि शाम 4 बजे एक बड़ी सभा होगी, जिसमें सभी व्यापारी और महिलाएं जुटेंगे और वहीं पर ही कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।