मुजफ्फरनगर में हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रही पिलखुआ निवासी गर्भवती महिला ने जिला महिला चिकित्सालय में जुड़वा बेटों को जन्म दिया। समय से पहले जन्म होने के कारण दोनों नवजातों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्हें एसएनसीयू में भर्ती कराया गया। फिलहाल मां और दोनों बच्चों की हालत स्थिर है। नवजातों का नाम गणेश और कार्तिकेय रखा गया है।