मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के काशीराम विद्यापीठ में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि अंबेडकर एक समाज सुधारक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, लेखक, बहुभाषाविद, मुखर वक्ता, विद्वान और धर्मों के विचारक थे। वह संवैधानिक मूल्यों के माध्यम से एक सामंजस्यपूर्ण भारतीय राष्ट्र की स्थापना करना चाहते थे। उन्हें अहसास था कि यदि समाज के अंतर्निहित विरोधाभासों से प्रभावी ढंग से नहीं निपटा गया तो संविधान के उच्च आदर्श अधूरे रह जाएंगे।