पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महाशिवरात्रि के दिन इस सीजन में पहली बार दिन का पारा 30 के पार पहुंच गया। रात का तापमान भी 13 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं मेरठ और आसपास के जिलों में आज सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो एक और दो मार्च को वेस्ट यूपी में बारिश के आसार हैं।