मेरठ। हस्तिनापुर की ऐतिहासिक नगरी की न्यू ब्लॉक कॉलोनी के शांति चौराहे पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में अंतिम दिन नीलांशु दास महाराज ने कहा कि हमें सनातन धर्म संस्कृति पर गर्व करते हुए इसकी रक्षा के लिए हर समय तत्पर रहना चाहिए। कथा व्यास जी ने दान का महत्व बताया और कहा कि जो भी हम दान करें दिखावा करने के लिए नहीं, अपितु सच्चे मन से और श्रद्धा भाव से सर्वश्रेष्ठ दान करें। कथा के बाद हवन हुआ और पूर्णाहुति पड़ी। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें कस्बे के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान फूलों की होली भी खेली गई।