मेरठ। सदर बाज़ार थाना क्षेत्र में कांवड़ से स्कूली बस टकराने पर कांवड़ियों का गुस्सा सांतवें आसमान पर चढ़ गया। गुस्साए कांवडि़यों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस के सामने ही कांवड़ियों ने बस के शीशे तोड़ दिये और पुलिस बेबस नज़र आई। हांलाकि कुछ देर बाद पुलिस ने कांवड़ियों को रोकने की कोशिश की और बस को वहां से निकलवाया। पूरी घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।