फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गंगा की तेज धारा में बहे 220 केवी लाइन के दो टावर, मेरठ-नहटौर ट्रांसमिशन लाइन बाधित

मेरठ। गंगा के बढ़ते जलस्तर और तेज कटान ने गुरुवार को पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया। शेरपुर नई बस्ती के समीप गंगा की धारा में 220 केवी हाईटेंशन लाइन के दो टावर बह गए, जबकि दोनों ओर खड़े एक-एक टावर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद एहतियात के तौर पर दौराला के मटौर ग्रिड से बिजनौर के नहटौर तक जाने वाली ट्रांसमिशन लाइन को तत्काल बंद कर दिया गया। इससे करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मेरठ के दौराला क्षेत्र स्थित मटौर पावर ग्रिड से बिजनौर के नहटौर स्थित 220 केवी उपकेंद्र तक हाईटेंशन लाइन जाती है। यह लाइन हस्तिनापुर क्षेत्र के कई गांवों से होकर शेरपुर नई बस्ती के पास गंगा नदी को पार करती है। नदी के बीच इस लाइन के कई टावर स्थापित हैं। पिछले दो वर्षों से गंगा के लगातार कटान के कारण एक टावर नदी की मुख्य धारा के बीच आ गया था। गुरुवार सुबह जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के चलते पहले एक टावर नदी में समा गया। इसके कुछ ही देर बाद दूसरा टावर भी धारा में बह गया। आसपास के दो अन्य टावर भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे ट्रांसमिशन लाइन पूरी तरह प्रभावित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पावर ट्रांसमिशन निगम के अधिकारियों ने लाइन को बंद कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। तकनीकी टीम ने मौके का निरीक्षण कर क्षति का आकलन शुरू कर दिया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार टावरों के बहने और क्षतिग्रस्त होने से विभाग को करोड़ों रुपये की क्षति हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें