सरधना में चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर सलावा के पास एक गत्ता लदा कैंटर बैरियर तोड़कर गंगनहर में पलट गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान कैंटर चालक की मौत हो गई। जबकि कैंटर को तेज पानी के बहाव के चलते बाहर नहीं निकाला जा सका है।