फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लावड़ में लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

मेरठजिले के लावड़ कस्बे में शासनादेश के तहत लागू किए गए लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। नाराज व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को मीठेपुर मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान पर बैठक कर आगे की रणनीति तय की और शुल्क को किसी भी कीमत पर लागू न होने देने की बात कही। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि लाइसेंस शुल्क लगाने से व्यापारियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ेगा। उनका कहना था कि पहले से ही व्यापार मंदा चल रहा है और ऐसे में अतिरिक्त शुल्क लगाना व्यापारियों के लिए नई परेशानी खड़ी करेगा। व्यापारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल नगर पंचायत की चेयरपर्सन आफताब बेगम और अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल लाइसेंस शुल्क को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग करेगा। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती है तो वे उच्च अधिकारियों से संपर्क करेंगे और जरूरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान न होने पर बाजार बंद जैसे कड़े कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष गौरव गुप्ता , महामंत्री नायब रिजवी, भाजपा नेता मोहन सैनी, रालोद नेता इकबाल मलिक सहित रामानंद विल्टोरिया, हाजी खुर्शीद, कृष्ण सैनी, मनोज सैनी, रामभूल प्रजापति, मुकुल सैनी और दुलीचंद सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें