फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सीसीएस विश्वविद्यालय खेल परिसर में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुआ खुलासा

प्रत्युष शर्मा Updated Tue, 06 Jan 2026 08:26 PM IST

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 27 दिसंबर को खेल परिसर के स्टोर रूम से लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी हो गया था। उज्जवल खोखर ने थाने पर तहरीर देते हुए चोरी की प्राथमिक की दर्ज कराई थी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज के बाद मामले की जांच में जुट गई थी। नौचंदी थाना क्षेत्र के प्रीत विहार निवासी उज्जवल खोकर ने 27 दिसंबर को मेडिकल थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय खेल परिसर के स्टोर रूम से खेल का सामान चोरी हो गया। स्टोर रूम से एक कंपाउंड, एक स्टेबलाइजर, दो लिम, एक रिकवर हैंडल, एक वो स्टैंड, दो स्कोप, दो स्ट्रिंग व एक बैंग चोरी कर लिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें एक युवक सामान चोरी कर ले जाता नज़र आ रहा है। जिसके बाद पुलिस उस युवक की तलाश में जुट गई। सोमवार रात मेडिकल पुलिस गुर्जर चौक के पास गश्त कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने वही युवक दिखाई दिया, जिसको पुलिस ने हिरासत में लेते हुए पूछताछ की। आरोपी की पहचान थाना सीमापुरी दिल्ली निवासी चेतन चौधरी के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि उसने ही विश्वविद्यालय के खेल परिसर में बने स्टोर रूम से चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है की आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें