मेरठ। ऐतिहासिक नौचंदी मेले का उद्घाटन कल यानि रविवार को पूरे विधि-विधान और सभी परंपराओं को निभाते हुए किया जाएगा। ऐतिहासिक नवचंडी देवी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ ही बाले मियां की मजार पर चादर चढ़ाने के साथ ही गंगा जमुनी तहज़ीब का प्रतीक नौचंदी मेले का उद्घाटन प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि करेंगे। इसके लिए एक दिन पहले सभी तैयारियां पूरी की गई। नौचंदी के सभी द्वारों को लाइटों से सजाया गया और सभी प्रतिमाओं की रंगाई-पुताई की गई।