मेरठ। उत्कर्ष शाखा की पारिवारिक सभा हिंदू नव वर्ष- 2083 एवं बरगद की छाव कार्यक्रम के रूप में आईएमए हॉल में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज गोयल ने की और मंच संचालन जितेंद्र गोयल द्वारा किया गया। बरगद की छांव कार्यक्रम के अंतर्गत शाखा सदस्यों के माता-पिता का सम्मान किया गया और हिंदू नव वर्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम शाखा सदस्यों एवं मातृशक्ति द्वारा किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन मनी अग्रवाल और पूजा बंसल द्वारा किया गया। नवरात्रि के अवसर पर शाखा के सभी बच्चों को उपहार दिए गए।