फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया फीचर फिल्म गोदान का पोस्टर रिलीज

मेरठ। कामधेनु इंटरनेशनल प्रोडक्शंस के बैनर तले तैयार हुई फीचर फिल्म गोदान का रविवार को मेरठ में पोस्टर रिलीज हुआ। फिल्म के निर्माता और निर्देशक विनोद चौधरी ने बताया कि यह फिल्म मनुष्य के जीवन में गौ माता के महत्व को समझाने का काम करेगी। उनका मानना है कि अगर गौ हत्या में लिप्त लोग इस फिल्म को देख लें तो वह इस काम को खुद ही छोड़ देंगे। सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा बबीता चौहान द्वारा फिल्म गोदान का पोस्टर रिलीज किया गया। पहले एक नजर गोदान पर सर्किट हाऊस में पोस्ट रिलीजिंग के दौरान फिल्म निर्माता व निर्देशक विनोद चौधरी ने बताया कि कामधेनु गौ शाला समिति मथुरा के सहयोग से तैयार की गई। इस फिल्म में मनुष्य के जीवन में गौमाता का महत्व तो दर्शाया ही गया है साथ ही गौ संवर्धन, गौ संरक्षण क्यों जरूरी है, इसे भी दिखाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें