मेरठ। गंगानगर की गंगासागर कॉलोनी में शनिवार को आर्टिफिशियल ज्वेलरी की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में राजवाड़ा राजस्थानी ज्वेलरी, दक्षिण भारतीय रेली डिजाइन व नवविवाह हेतु नवीनतम आभूषण डिजाइन प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी का संचालन एवं संयोजन ज्वेलरी डिजाइनर रैना गर्ग ने किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन 11 बजे संस्थापक रैना गर्ग ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर किया। राजवाड़ा स्टाइल राजस्थानी ज्वेलरी, टेम्पल ज्वेलरी में दक्षिण भारतीय रेली डिजाइन और नवविवाहिता के लिए तैयार की गई लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन संस्थापक रैना गर्ग ने स्वयं बनाया है। इसके अलावा उन्होंने कुंदन, पोल्की, अमेरिकन डायमंड और ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी के सेट भी बनाए। महिलाओं ने न केवल ज्वेलरी देखी बल्कि अपनी पसंद के सेट भी खरीदे। आयोजिका रैना गर्ग ने बताया कि हमारा उद्देश्य मेरठ की महिलाओं तक लेटेस्ट डिजाइन वाली किफायती आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहुंचाना है। बहुत जल्द दिसंबर और जनवरी में भी दो और बड़ी प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी।