मेरठ से गुजर रही कांवड़ यात्रा में दिल्ली के उत्तम नगर के चर्चित तरुण हत्याकांड से जुड़ी एक कांवड़ श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी रही। तरुण खटीक के दोस्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इस यात्रा में तरुण के माता-पिता और भाई भी शामिल हैं। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए उन्हें फांसी या पुलिस मुठभेड़ में कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। यह कांवड़ यात्रा मार्ग पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।