फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आर्य समाज मंदिर में रविवारीय सत्संग, वैदिक मूल्यों और संस्कारों पर दिया गया बल

Dimple Sirohi Updated Sun, 24 May 2026 01:25 PM IST

मेरठ के थापर नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को रविवारीय सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भजन, प्रवचन और वैदिक मंत्रोच्चारण का श्रवण किया। वक्ताओं ने समाज में नैतिक मूल्यों, अच्छे संस्कारों और वैदिक परंपराओं को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सत्संग से मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आत्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। कार्यक्रम के दौरान सत्संग भवन परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश, संजय मैदान, भानु बत्रा, राजेश शेट्टी, आनंद वर्धन झा, मनीष शर्मा, मनोहर रानी तथा विकास शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें