मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी निवासी एक परिवार के पांच लोगों नेशनिवार सुबह खुद पर देव्या शक्ति का होना बताकर परतापुर तिराहे पर जमकर हंगामा गया। इस दौरान दो महिलाओं सहित पांच लोग घाट चौकी के पास बीच सड़क पर बैठ गए जिससे रोड पर जाम लग गया। उनके द्वारा की जा रही अजीब हरकतों को देखकर पुलिस पीछे हट गई पब्लिक ने मोर्चा संभाला और लाठी डंडों से युवकों की जमकर पिटाई की। हंगामा के दौरान यूवको ने राहगीरो पर पत्थर फेंक कर मारे। शुक्रवार शाम को भी उक्त लोगों ने परतापुर थाने पर हंगामा किया था पुलिस ने उन्हें मेडिकल परीक्षण करने के लिए जिला अस्पताल भेजा तो वहां भी लोगों के द्वारा जमकर हंगामा किया गया।