मेरठ के सरधना क्षेत्र में बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में तनाव पैदा करती हैं और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।