मेरठ। भराला गांव में 19 अगस्त को सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव आएंगे, जिसके बारे में प्रेस वार्ता में विनित भराला ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्व. चौधरी सत्यप्रकाश भराला की 17वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए प्रो. राम गोपाल यादव मेरठ आएंगे। कार्यक्रम को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान मोनू पंवार, अजित कुमार, दिवाकर दुबे, सुदेशपाल सकौती आदि मौजूद रहे।