मेरठ। सरूरपुर के हर्रा कस्बे में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर ऊर्जा निगम और उपभोक्ताओं के बीच विवाद गहराता जा रहा है। बुधवार को ऊर्जा निगम ने एक उपभोक्ता का कनेक्शन स्मार्ट मीटर न लगवाने पर काट दिया, जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए ऊर्जा निगम से इस मुद्दे पर ठोस समाधान निकालने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बिना उचित जानकारी और सहमति के स्मार्ट मीटर थोपना ठीक नहीं है। वहीं, ऊर्जा निगम का कहना है कि यह कदम बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जरूरी है। दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर समस्या का हल निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जबकि ऊर्जा निगम की टीम के विरोध की वीडियो कस्बा के वाॅटसएप ग्रुप में वायरल हो रही है।