फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश-धर्म की रक्षा में सिख समाज का बड़ा योगदान : राकेश टिकैत

मेरठ के हस्तिनापुर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि गुरु परंपरा और खाप पंचायतों का आपस में पुराना और गहरा संबंध रहा है। दोनों ने समय-समय पर समाज को दिशा देने और देश-धर्म की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सिख धर्म ने देश और धर्म की रक्षा के लिए इतिहास में अनेक बलिदान दिए हैं। राकेश टिकैत ने नहारी गांव के ऐतिहासिक योगदान का भी उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र भी देश और समाज की सेवा की परंपरा से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी समाज या देश पर संकट आया, यहां के लोगों ने आगे बढ़कर अपना योगदान दिया। उन्होंने बताया कि पंजाब में आई भीषण बाढ़ के दौरान भी सिख समाज ने बढ़-चढ़कर सेवा की। बड़ी मात्रा में राहत सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाई गई और लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए गए। टिकैत ने दिल्ली में चले किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय गुरुद्वारों ने किसानों के लिए बड़ी भूमिका निभाई। गुरुद्वारों द्वारा लंगर सेवा और अन्य व्यवस्थाओं के माध्यम से आंदोलनकारियों को लगातार सहयोग दिया गया, जो सेवा और मानवता की मिसाल है। उन्होंने कहा कि खादर क्षेत्र में जब-जब बाढ़ आई, तब सिख समाज ने जमीन को सुधारने और लोगों की मदद करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस क्षेत्र के विकास और सामाजिक सहयोग में सिख समाज की भूमिका हमेशा सराहनीय रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर उनके साथ जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें