शनि पीठाधीश्वर महेंद्र दास जी महाराज ने जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया। महाराज जी के द्वारा मांग की गई की काली पलटन मंदिर पर लगने वाले कावड़ मेले के दौरान दुकान लगाने वाले व्यापारी अपनी दुकानों के आगे नेम प्लेट लगवाएं। छोले-कुलचे, बर्गर, चाऊमीन के ठेले मंदिर परिसर के आसपास नए लगाए जाएं। सब खाद्यान्नों को तैयार करने में प्याज और लहसुन का प्रयोग किया जाता है। सावन में प्याज और लहसुन पूरी तरह वर्जित रहता है। उन्होंने कहा कि जैन मंडप और शनि देव मंदिर मोड पर बैरिकेडिंग कर दी जाती है। ऐसे में शनि देव मंदिर के बाहर सारे वाहन खड़े हो किए जाते हैं। ऐसे में जाम की स्थिति बनी रहती है।