फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: डूडा व नगर निगम पर भड़की शिवसेना, गरीबों से खिलवाड़ के विरोध में कमिश्नरी पर प्रदर्शन

मेरठ में प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं और गरीबों से किए जा रहे खिलवाड़ के विरोध में शिवसेना ने मंगलवार को कमिश्नरी पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिवसेना कार्यकर्ताओं का आरोप है कि डूडा और नगर निगम के अधिकारियों ने योजना का सही क्रियान्वयन नहीं किया और गरीबों को उनका हक नहीं मिल पाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। कमिश्नरी पर प्रदर्शन कर रहे शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें