फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सात दिवसीय कथा का समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

मेरठ। दौराला कस्बे के आर्य समाज परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को हवन पूजन व भंडारे के साथ समापन किया गया। पंडित आचार्य मनोज शास्त्री ने विधि विधान से हवन पूजन संपन्न कराया। हवन में मुख्य यजमान रविंद्र शर्मा, मिथलेा, पुरुषोत्तम उपाध्याय रहे। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर मनोकामना मांगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। कथा वाचिका आराधिका ने कहा कि जागो, सोचो, होश में आओ, कब तक वासनाओं से मूर्छित होकर संसार में पड़े रहोगे, हमारी पहचान सनातन से ही है। जाति, भेदभाव, अगड़ा, पिछड़ा आदि विचारों को मन से निकालना होगा। इस दौरान सोनू, राजपाल, जतिन गुप्ता, सोहनवीर, नरेंद्र, बिट्टू, मीना, बीना, वैभव, अर्चना आआदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें