मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव स्थित रजवाहे में बृहस्पतिवार सुबह एक छात्रा का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेतों में पानी दे रहे एक किसान ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास क्षेत्र मे सिर बरामद करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात शव की पहचान दौराला के दादरी गांव निवासी आस्था उर्फ तनिष्का (17) के रूप में हुई।