मेरठ में बाबा औघड़नाथ मंदिर में सूर्योदय से पूर्व ही जलाभिषेक आरंभ हो गया। सुबह से ही मौसम अनुकूल रहा। मंदिर मार्ग में दोनों तरफ अभिषेक करने वालों की कटारे लग गई। सुबह 7:30 से रिमझिम फुहारों के बीच शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। बाबा औघड़नाथ मंदिर परिसर में बच्चे नाचते रहे।