मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल अब काफी बदल चुके हैं। एक तरफ बेटी को जन्म देने के बाद मुस्कान जेल में रहकर मां का फर्ज अच्छे से निभा रही है। दिनभर अपनी बेटी को सीने से लगाकर रखती है। तो वहीं दूसरी तरफ साहिल ने बच्ची को देखने की इच्छा ज़ाहिर की है। हालांकि दोनों कैदी अलग अलग बैरक में बंद हैं। जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के अनुसार दोनों कैदी एक दूसरे को सिर्फ वीसी में सुनवाई के दौरान ही देख सकते हैं। मुस्कान जिस बैरक में बंद है, उसमें चार महिला बंदी वो भी बंद हैं, जो मां बनी हैं। ऐसे में इन महिला बंदियों और बच्चों की देखरेख के लिए जेल में खानपीन से लेकर ठंड से बचाव के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। वहीं जेल अधीक्षक डॉ वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान शुरुवाती दौर में नशे की आदि थी, लेकिन अब वो पूरी तरीके से धार्मिक हो चुकी है।