फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना: विधायक निधि से हुए सीसी निर्माण कार्य के शिलापट क्षतिग्रस्त, अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देने पहुंचे पूर्व प्रधान

सरधना। आलमगीरपुर फरीदपुर गांव में विधायक निधि से कराए गए सीसी निर्माण कार्य के शिलापट क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। गांव निवासी शिव कुमार ने अज्ञात लोगों पर शिलापट क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए सरधना थाने में तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता शिव कुमार ने बताया कि गांव में सपा विधायक अतुल प्रधान की निधि से सीसी निर्माण कार्य कराया गया था। निर्माण कार्य से संबंधित शिलापट ओम पुत्र ओमपाल और सोनू पुत्र राजबीर की गली के पास और मुख्य रास्ते पर लगाए गए थे। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने इन शिलापटों को क्षतिग्रस्त कर दिया। शिव कुमार ने तहरीर में घटना की जांच कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने आशंका जताई कि घटना से गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया मौके पर जांच कराई जा रही है, पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें