मेरठ। रुहासा गांव में सरधना विधायक अतुल प्रधान ने छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए साइकिल वितरित की। विधायक ने हाईस्कूल और इंटर में पास होने वाली 50 छात्राओं को साइकिल दी, जिसे पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। छात्राओं ने साइकिल मिलने के बाद अपनी खुशी ज़ाहिर की।