फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरल माधव बने भारत विकास परिषद हस्तिनापुर शाखा के प्रांतीय अध्यक्ष

मेरठ। भारत विकास परिषद हस्तिनापुर विकास रत्न प्रांत की सत्र 2026-27 के लिए चुनी गई प्रांतीय कार्यकारिणी का दायित्वबोध समारोह रविवार को गंगानगर स्थित एसडीएचटी सरस्वती विद्या मंदिर में आयुष्मान शाखा मेरठ के आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर शाखाओं का सम्मान समारोह भी हुआ। भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव एनसीआर-1 और पतंजलि विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. सत्येंद्र मित्तल ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को दायित्वबोध कराया। सरल माधव को प्रांतीय अध्यक्ष, मुकेश चंद्र गुप्ता को प्रांतीय महासचिव और प्रवीण कुमार गुप्ता को प्रांतीय वित्त सचिव पद की शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त, राम कुमार तायल को प्रांतीय संरक्षक, हृदय मोहन मित्तल और अचिन कंसल को उपाध्यक्ष सहित कई अन्य प्रांतीय दायित्वधारियों को भी शपथ दिलाई गई। डॉ. सत्येंद्र मित्तल ने मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर की नगर इकाई के प्रभारी व प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी और प्रकल्प संयोजकों को भी शपथ दिलाई। कार्यक्रम में डॉ. शशि खन्ना द्वारा लिखित पुस्तक दिल है कि मानता नहीं का विमोचन भी किया गया। अतिथियों का स्वागत सरल माधव, मुकेश चंद्र गुप्ता और दिनेश गोयल ने किया। सत्र 2026-27 के तीन विकास रत्न और नौ विकास मित्रों को भी स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनुराग दुबलिश, प्रमोद गर्ग, जगदीश पालीवाल और लता शर्मा का सानिध्य प्राप्त हुआ। मंच संचालन नीलम गोयल और सुबोध गर्ग ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें