फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरूरपुर में नाबालिग का यौन शोषण करने वाला आरोपी साजिद गिरफ्तार, जेल भेजा

मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर आरोपी साजिद ने अपने रिश्ते में चचेरी नाबालिग बहन के साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया है। पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि वह गांव में स्थित एक कोल्हू पर काम करता है। रात में उसकी पत्नी व बेटी घर पर अकेली थी। शनिवार की रात को उसकी बेटी अलग कमरे में सो रही थी। इसी बीच आरोपी साजिद रिश्ते में उसका भतीजा घर में घुस गया। इसके बाद आरोपी ने जबरन उसकी बेटी के साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया है। जब उसकी बेटी ने शोर मचाया तो उसकी पत्नी भी जाग की। उसकी पत्नी के आने के बाद आराेपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किशोरी के साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें