फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रोटरी क्लब मेरठ कैंट ने मनाया तीजोत्सव, तीज क्वीन बनीं रिया उप्पल और शालिनी सोढ़ी

मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ कैंट ने रविवार को गढ़ रोड स्थित होटल हार्मनी इन के रॉयल कासा में तीज महोत्सव का आयोजन किया। क्लब के नवचयनित अध्यक्ष डॉ. गौरव दत्ता और सचिव विकास मित्तल ने वरिष्ठ सदस्य निर्मल रामदास और विपिन सोढ़ी का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। वरिष्ठ सदस्य निर्मल रामदास ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी महिलाएं भारतीय परिधानों में सोलह शृंगार कर पहुंचीं। तंबोला और अन्य रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने डांस की प्रस्तुति दी। महिलाओं ने तीज के पारंपरिक गीत और भजन गाए। तीज क्वीन रिया उप्पल और शालिनी सोढ़ी बनीं। कार्यक्रम का संयोजन अनुराधा मित्तल, सविता सोढ़ी, नीरजा नारंग और दीप्ति मित्तल ने किया। राकेश बाटला, सपन सोढ़ी, बीबी गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद सभी सदस्यों ने सायंकालीन अल्पाहार और रात्रि भोज का आनंद लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें