मेरठ के दौराला में लोकतंत्र और वोटों की चोरी रोकने के लिए हम संसद के बाहर और अंदर संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा हर बिरादरी के बड़े नेताओं को खत्म करना चाहती है। भाजपा ने सत्यपाल मलिक का भी अपमान किया। मंगलवार को दौराला के एमबी फार्म हाउस में स्व. चौधरी सत्यप्रकाश की 17वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में यह बातें सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने कही। रामगोपाल यादव ने मंच से सत्यपाल मलिक का मुद्दा उठाया। कहा कि भाजपा ने सत्यपाल मलिक का अपमान किया है। कहा कि वह पूरी बिरादरी को बताना चाहते हैं कि सत्यपाल मलिक के साथ क्या हुआ। मलिक साहब के मृत्यु शैय्या पर होते हुए भी उन पर मुकदमा दर्ज कराया गया। भ्रष्टाचारी से इलेक्टोरल बॉन्ड लेकर उन्हें फायदा दिया गया।, जिन्होंने घोटाले की शिकायत की उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया गया। हरियाणा में सभापति के चुनाव में क्या हुआ सभी को पता चल गया और चुनाव हरवा दिया गया। उन्होंने मंच से भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान सांसद हरेंद्र मलिक, इकरा हसन, विनीत भराला ने भी अपने विचार रखे।