मेरठ। आरएएफ ने थाना पुलिस के साथ आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरसीएस ड्रिल किया। इस अभ्यास में देखा गया कि क्षेत्र में दंगा होने की स्थिति में आरएएफ कितने समय में हस्तिनापुर पहुंच सकती है। शनिवार को मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय के सामने स्थित आरएएफ मुख्यालय से आरएएफ की एक कंपनी आर ए एफ 108 बटालियन के कमांडेंट धनसिंह बिष्ट के निर्देशानुसार उप कमांडेंट सतीश सांगवान एवं सहायक कमांडेंट उदय भान सिंह कंपनी के साथ क्यू आर सी एस ड्रिल के लिए हस्तिनापुर थाने पर पहुंचने के लिए रवाना हुई। उप कमांडेंट सतीश सांगवान ने बताया कि इस ड्रिल का मुख्य उद्देश्य यदि क्षेत्र में दंगा फसाद हो जाता है तो कम से कम समय में पुलिस की कॉल पर कितने समय में आरएएफ की कंपनी पहुंचकर दंगा नियंत्रण कर सकती हैं इसी उद्देश्य से यह ड्रिल की गई ।उप कमांडेंट सतीश सांगवान ने बताया कि मुख्यालय से हस्तिनापुर पहुंचने में कंपनी ने एक घंटा 35 मिनट का समय लिया। थाने पर पहुंची आरएएफ कंपनी के जवानों ने थाना पुलिस के साथ देंगे जैसे हालातो से निपटाने का अभ्यास किया।