मेरठ के सदर शिव चौक शिव मंदिर में 9 नवंबर की रात आठ से दस लाख रुपये की चोरी हो गई। घटना को छह दिन बीत जाने के बाद भी न तो आरोपियों को पकड़ा गया और न ही चोरी हुई धनराशि बरामद हुई। मंदिर समिति अध्यक्ष रवि माहेश्वरी के नेतृत्व में सदर के व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। राजीव बंसल ने कहा कि हमारी मांग है कि सदर थाना इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी को निलंबित किया जाए। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में संयुक्त व्यापार संघ मंत्री अमित बंसल, विजय ऑबराय, दिनेश अग्रवाल, राजीव बंसल, अतुल गर्ग आदि रहे।