मेरठ। हापुड़ रोड स्थित 44 पीएसी वाहिनी में तीन दिवसीय तृतीय अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिम जोन भारतोलन और योग प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरूवार को खिलाड़ियों ने जमकर दमखम दिखाया। इस दौरान वेटलिफ्टिंग में अमित पंवार निवासी सहारनपुर ने 195 किलोग्राम की वेटलिफ्टिंग कर गोल्ड मेडल हासिल किया। इस दौरान 41 व 47 बटालियान ने शानदार योगासन कर प्रतियोगिता में अपना प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमांडेंट प्रेमचंद द्वारा फीता काटकर किया था।