विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर हस्तिनापुर वन विभाग की ओर से पर्यावरण जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सामाजिक वानिकी प्रभाग एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में स्कूली बच्चों को आर्द्रभूमि और जैव विविधता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के तहत भीमकुंड वेटलैंड में बर्ड वॉचिंग कराई गई, जहां बच्चों ने प्रवासी पक्षियों को करीब से देखा। वहीं मखदूमपुर घाट पर गंगा में कछुआ शावकों का विमोचन कर संरक्षण का संदेश दिया गया।