मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया। रैली महाविद्यालय परिसर से निकलकर माधवपुरम सेक्टर 2 और 4 में होती हुई वापस महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। महाविद्यालय प्राचार्य ने सभी कैडेट्स को आगामी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कैडेट्स साइकिल पर तिरंगा लेकर भारत माता की जय, झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा और वंदे मातरम जैसे स्लोगन लगाते हुए सड़क पर निकले। रैली का संचालन एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार ने किया। रैली में 20 एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभागिता की। रैली में प्रो. सत्यपाल सिंह राणा, डॉ. भावना सिंह और डॉ. शालिनी सिंह मौजूद रहीं।