घर-घर रामायण अभियान में शुक्रवार को कार्यक्रम क्षेत्र में तीन स्थानों पर किया गया। सांसद अरुण गोविल ने ग्रामीणों को श्रीरामचरितमानस की प्रतियां वितरित की। सबसे पहले कार्यक्रम रजपुरा मंडल के सिखेड़ा गांव में किया गया। यहां ग्राम प्रधान संगीता चौटाला ने महिलाओं के साथ सांसद अरुण गोविल का स्वागत किया। उसके बाद संसद ने संबोधन में कहा कि हम संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। त्योहारों को भी मनोरंजन की तरह मना रहे हैं। अपनी संस्कृति, सभ्यता से फिर से जोड़ने के लिए यह घर घर रामायण अभियान शुरू किया गया। कार्यक्रम में अजीत चौधरी ने कहा अभियान से हर घर रामचरितमानस की प्रतियां पहुंचाने का काम किया जा रहा है। रजपुरा मंडल अध्यक्ष ने कहा एक कार्यक्रम में पांच गांव के लोगों को प्रतियां भेंट की जा रहीं है। अभियान में गांव सिखेड़ा, सैनी और मवाना रोड जेपी एकेडमी में हुए कार्यक्रम में कुल 15 गांव के लोगों को प्रतियां दी गई है। सांसद को देख भावुक हुई महिलाएं रामायण में श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को साक्षात अपने सामने देख कई महिलाएं भावुक हो गईं। कई महिलाओं ने पैर छुए।