मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के रुकनपुर में बदमाशों ने ऑटो ड्राइवर को गोली मार दी और फरार हो गये। वारदात उस वक्त हुई, जब अब्दुल्लापुर के रहने वाले साद्यिक ऑटो से सवारी छोड़कर वापिस लौट रहे थे, इसी दौरान रुकनपुर में कुछ लोगों ने ऑटो रोकने का इशारा किया, लेकिन जब साद्यिक ने ऑटो नहीं रोका, तो बदमाशों ने पीछे से साद्यिक को गोली मार दी, जिसमें ऑटो ड्राइवर साद्यिक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।