फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आईटीआई साकेत के वृहद मंडलीय रोजगार मेले में पहुंचे स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल

आईटीआई साकेत में आयोजित वृहद मंडलीय रोजगार मेले में बुधवार को प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने रोजगार मेले का निरीक्षण किया और विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का अवलोकन करते हुए रोजगार की संभावनाओं की जानकारी ली। इस दौरान मंत्री ने युवाओं से संवाद कर उन्हें रोजगार और कौशल विकास के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। रोजगार मेले युवाओं और उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। रोजगार मेले में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न निजी कंपनियों और संस्थानों ने युवाओं का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, विभागीय कर्मचारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें