मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी मेरठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को “वोट चोर दिवस” के रूप में मनाया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बच्चा पार्क पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर दिवस” के बैनर उठाए, माथे पर काली पट्टियाँ बांधीं और “वोट चोर गद्दी छोड़ो अभियान” की शुरुआत की। इस दौरान प्रदर्शन करते कांग्रेसियों को रोकने की पुलिस ने कोशिश की, जिसके चलते कांग्रेसियों की पुलिस से नोंकझोंक हो गई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, जिला कॉर्डिनेटर विशाल वशिष्ठ समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।